Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देश के कई हिस्से में बदला मौसम, इस राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; जानिए वेदर अपडेट

Author Image
Written by
Amit Anand

देश के कई हिस्से में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में जहां आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है, तो वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का हिमपात जारी है, जबकि निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी को यह जानकारी दी और मौसम को लेकर गुरुवार और शुक्रवार के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

Advertisement Box

भारी बारिश और हिमपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार और शुक्रवार को मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और हिमपात हो सकता है। इसके मद्देनजर विभाग ने इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इसी दौरान लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात होने और शिमला जिले में भारी बारिश व हिमपात का अनुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

इसके अलावा, ऊना और हमीरपुर जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में 26 फरवरी की रात को न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया, जो शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश में सर्दी के मौसम के दौरान 1 जनवरी से 27 फरवरी तक कुल 70.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

15 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मेघायल और असम है। वहीं, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट है।

Today's Horoscope

Poll

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

Tuesday, 21 July 2026

Thought for the Day

Success is not final, and failure is not fatal; what matters is whether you have the courage to keep moving forward. Every stumble comes to make you stronger, not to bring you down.

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp